फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की लापरवाही से अधर में मनरेगा श्रमिकों का पराश्रमिक

विज्ञापन
मनरेगा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मनरेगा योजना में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे श्रमिकों का पराश्रमिक बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते अटका हुआ है। श्रमिक ों के बैंक खाते उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं करने पर जिला परियोजना अधिकारी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास खंड फिरोजाबाद में 1658, नारखी में 1813, टूंडला में 1822, एका के 4122, शिकोहाबाद के 2346, जसराना के 1979, अरांव में 2071, मदनपुर के 2243 और खैरगढ़ (हाथवंत) 2338 के ऐसे मनरेगा श्रमिक जो सक्रिय श्रेणी में हैं। उनका पराश्रमिक बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते अधर में लटका हुआ है। गत दिवस मनरेगा से जुड़ी एक समीक्षा बैठक के दौरान यह मामला उजागर हुआ।

परियोजना अधिकारी विनीता श्रीवास्तव ने इस संबंध में प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को पत्र जारी कर मनरेगा श्रमिकों के बैंक खाते उनके आधार कार्ड से लिंक कराने को कहा है। उन्होंने इस संबंध में शासन स्तर से मांगी जा रही सूचनाओं का हवाला भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें