फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भतीजी को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक को टैंकर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा (फतेहाबाद) । शमसाबाद के बिजलीघर के सामने गोपालपुरा से 40 वर्षीय पप्पू सिंह अपने भाई रामनिवास और भतीजी कल्पना पुत्री महावीर के साथ बाइक से फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन


वहां कल्पना को बीएड की परीक्षा देनी थी। दोपहर करीब 11.30 बजे पीछे से आए टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कल्पना और रामनिवास घायल हो गये। घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।

चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें