फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना में इस हालत में मिली लापता किशोरी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा के नगला बूढ़ी से 12 दिसंबर को लापता हुई किशोरी की लाश शुक्रवार को यमुना में मिली। मृतका के गले पर निशान से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। यमुना में कैसे पहुंची? यह सवाल बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


नगला बूढ़ी निवासी अमर सिंह फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उनकी 15 साल की बेटी मधु 12 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे घर के पास शौच के लिए गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। परिवारीजनों ने उसको तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। दयालबाग पुलिस चौकी पर इस संबंध में शिकायत की गई।

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मोहल्ले के बच्चों ने 500 मीटर दूरी पर यमुना में मधु की लाश देखकर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। मृतका के चाचा लालता प्रसाद ने बताया कि मधु के गले पर निशान था और नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


यमुना किनारे पर जहां लाश पड़ी मिली, वहां पर सिर्फ दो फुट पानी था। ऐसे में मधु डूब नहीं सकती थी। पानी का बहाव भी तेज नहीं है कि लाश बहकर किनारे पर आ जाए। आशंका जताई जा रही है कि मधु की हत्या की गई है।

इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मधु के दो भाई बंटी और मुकेश हैं। वहीं बेटी की मौत से मां सरोज के आंसू नहीं रुक रहे।

दयालबाग चौकी पर शिकायत पर भी नहीं आई पुलिस

परिवारीजनों ने बताया कि मधु के लापता होने पर 12 दिसंबर को दयालबाग पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। पुलिस से बेटी को तलाशने को कहा था। मगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई और गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी सिटी को डाक से पत्र भेजा है, लेकिन कार्रवाई हो पाती उससे पहले ही शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें