फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कीटनाशक-एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी ने टीम बनाकर खाद, बीज एवं कीटनाशक दुकानदारों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। कीटनाशक विक्रेता की दुकान पर एक्सपाइरी डेट की दवा मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं दुकान बंद कर फरार होने पर एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने टीम के साथ अमांपुर क्षेत्र में कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर पांच कीटनाशकों के नमूने एकत्रित किए। वहीं 11 बीज विक्रेताओं की दुकानों से गेहूं, जौ और सरसों के बीजों के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया। वर्मा किसान सेवा केंद्र पर एक्सपायरी डेट का कीटनाशक पाया गया। इस पर उन्होंने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

वहीं पटियाली में छापामार कार्रवाई के दौरान द्विवेदी खाद भंडार के विक्रेता द्वारा दुकान बंद कर दी गई। इस पर उसके लाइसेंस को भी निलंबन किए जाने की कार्रवाई की गईं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को खाद, बीज एवं कीट नाशक गुणवत्ता परक दिलाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विक्रेता अपने अभिलेख पूर्ण रखें। गुणवत्ता परक खाद, बीज एवं कीटनाशक किसानों को उपलब्ध कराएं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजेश कुमार, जितेंद्र तोमर व सुंदर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें