कासगंज। निकाय चुनाव में मतदान में मोहनपुर के मतदाता फिर अव्वल रहे। सभी निकायों में यहां का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा। जबकि कासगंज के मतदाता वर्ष 2012 की तरह ही फिसडडी साबित हुए। यहां पर सबसे कम मतदान हुआ। कासगंज जिले में 65.79 फीसदी मतदान हुआ।
जिले के 10 निकाय में हुए मतदान में वर्ष 2012 के चुनाव की तरह ही मोहनपुर के मतदाता वोट डालने में सबसे अधिक जागरूक रहे। मतदाताओं के उत्साह ने उनको जिले में अव्वल बना दिया। यहां सबसे अधिक 82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले निकाय चुनाव से 11.75 प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने अपनेे वोट डाले। पिछले निकाय चुनाव से गंजडुंडवारा में 18.90, भरगैन में 5 और बिलराम में 4 प्रतिशत मतदान कम हुआ।
कासगंज नगर पालिका के मतदाताओं ने पिछले निकाय चुनाव से कुछ जागरूकता का परिचय दिया, जिससे मतदान के प्रतिशत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन यहां जिले की सभी निकायों में सबसे कम मतदान रहा।
निकाय वर्ष 2012 वर्ष 2017
कासगंज 51.82 56.1 फीसदी
सोरों 61.38 63.67 फीसदी
गंजडुंडवारा 86. 10 66.94 फीसदी
मोहनपुर 70.25 81.8 फीसदी
पटियाली 62.14 62.28फीसदी
सहावर 63.3 68.18फीसदी
भरगैन 67.0 61.66 फीसदी
सिढ़पुरा 63.63 67.5फीसदी
अमांपुर 57.15 68.93फीसदी
बिलराम 65.0 60.84 फीसदी