मथुरा। निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 15 निकायों के लिए नामांकन कराए जाने हैं। डीएम ने अधिसूचना जारी करते हुए आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही जा सकेंगे। भीड़ को कलक्ट्रेट से पहले ही रोका जाएगा। डीएम ने बताया कि मथुरा जनपद में चुनाव द्वितीय चरण में होंगे। इसमें नगर पालिका परिषद कोसीकलां, नगर पंचायत छाता, चौमुहां, नन्दगांव, राया, बाजना, बलदेव, महावन, गोकुल, गोवर्धन, राधाकुण्ड, सौंख, बरसाना व फरह शामिल हैं। निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया गया है। सिविल डिफेंस कार्यालय में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां का फोन नंबर 0565-2470218 है।