फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन के पास ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन के पास पानी की टंकी के पास मैजिक गाड़ी के ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के मुंह और नाक से खून बह रहा था। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कहीं और करके उसका शव वहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। कोतवाली की धौलीप्याऊ चौकी को सूचना मिली कि एक युवक का शव मथुरा जंक्शन स्थित पानी की टंकी के सहारे पड़ा हुआ है। धौलीप्याऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भिजवाया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक कासगंज निवासी 40 वर्षीय गोवर्धन उर्फ पिल्ला है। कई सालों से वह मथुरा में रहकर धौलीप्याऊ के गोपाल गली निवासी लाखन सिंह का टाटा मैजिक पर चला रहा था। शनिवार की सुबह उसका मुल्ला नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। नशे में धुत होने के कारण टाटा मैजिक के मालिक ने उससे गाड़ी ले ली। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें