फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को धर्मनगरी में निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रथयात्रा कमेटी इस्कॉन वृंदावन के तत्वावधान में 25 अक्तूबर को धर्मनगरी में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में विभिन्न देशों के विदेशी सैलानियों के साथ भारत के विभिन्न प्रांतों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस्कॉन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोस्वामी ने बताया कि भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा 1967 में सर्वप्रथम रथयात्रा का आयोजन सेनफ्रांसिसको (यूएसए) में किया गया था। इसके बाद से ही प्रभुपाद एवं इस्कॉन के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विश्व के कई देशों में निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 25 अक्तूबर को धर्मनगरी में रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस्कॉन के विभिन्न देशों के अनुयायी भाग लेंगे। इस्कॉन वृंदावन के अध्यक्ष पंचमौड़ा दास ने बताया कि रथयात्रा छटीकरा मार्ग से कृष्णम् शरणम् आश्रम से दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ होकर इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। इससे पूर्व सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान जगन्नाथ, बल्देव एवं सुभद्रा के श्रीविग्रहों को रथ में दिव्य सिंहासन पर विराजमान कराया जाएगा। जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के अध्यक्ष श्यामगोविंद दास, सुचि गौर सुंदरदास, राधाश्यामसुंदर दास, गोपी जनबल्लभ दास, कलाकांत दास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें