फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मांगी मतदान और मतगणना स्थलों की रिपोर्ट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनावों की तैयारियों में अब प्रशासन जुटने लगा है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत मतगणना और मतदान केंद्राें की रिपोर्ट एकत्रित की जा रही है। एसडीएम यह दायित्व खुद निभा रहे हैं, जिससे यथा स्थिति से निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जा सके। आगामी नवंबर माह में निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जनपद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मथुरा जनपद में एक नगर निगम, एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। इनके चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि मतदान केंद्रों का रूट चार्ट, संवेदन-अतिसंवेदनशील केंद्रों की लिस्ट और केंद्र की व्यवस्थाओं की रिपोर्ट दें। इसके साथ ही मतगणना स्थलों की भी स्थलीय रिपोर्ट मांगी है। सभी एसडीएम को यह रिपोर्ट 24 अक्तूबर तक डीएम को प्रस्तुत करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें