फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी समेत पूरा स्टाफ रहा नदारद

विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएचसी करहल के निरीक्षण में जिलाधिकारी को चिकित्साधिकारी सहित पूरा स्टाफ गैर हाजिर मिला। नाराज डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण लेने तथा एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन



बुधवार को अपराह्न करीब 1.45 बजे डीएम प्रदीप कुमार सीएचसी करहल पहुंचे। अस्पताल से केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक यादव सहित पूरा स्टाफ गायब मिला। गर्भवती महिला सुशीला टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्र आई थी। टीकाकरण टीम का कोई सदस्य नहीं मिला।

पता चला कि एएनएम संगीता चौहान समय से पूर्व ही चली गई थी। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण लेने, एएनएम का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन



वहीं इमरजेंसी के मुख्य द्वार की खोदकर छोड़ी गई इंटरलाकिंग, परिसर में गंदगी पर भी नाराजगी जताई। जल्द इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के साथ एसडीएम करहल महेश प्रकाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें