कासगंज। दीपोत्सव पर्व के लिए बाजार में अब रंग बिरंगे दीपक दुकानों में रखे हुए हैं। जगह-जगह लगे ढकेलों पर सजे रंग बिरंगे दीपक लोगों को लुभा रहे हैं। दिवाली पर्व पर अब तक कुंभकार द्वारा चाक से तैयार किए हुए मिट्टी के दीपक का ही लोगों के बीच क्रेज रहता रहा है। जिन लोगों को दीपमालिका सजानी होती है। बाजार में इन बिक्री के लिए इन दीपकों के ढेर लगे हैं।
इन सब के बीच बाजार में अब रंग बिरंगे दीपक भी आ चुके हैं। दिल के आकार, कमल के फूल की डिजाइन सहित कई अन्य डिजाइन कारीगरों ने तैयार करके बाजार में उतारी हैं। कारीगरों ने चाइनीज दीपक को चुनौती देने के लिए इन पर रंगो का विशेष ध्यान दिया है। बार्निश पेंट का प्रयोग कर इनको सजाया गया है जिससे इनकी चमक अधिक दिनों तक बनी रहे।
सबसे कम कीमत का दीपक 5 रुपये जोड़ें में है तो सबसे महंगा 100 रुपये जोड़ी। दीपों की वैरायटी में आए बदलाव से लोगों को अब अपनी पसंद की खरीद को भी सुविधा जनक बना दिया है। कारोबारी आकाश का कहना है कि रंग बिरेंगे दीपकों को तैयार करने में काफी समय लगता है। कई दिन पहले से इनकी तैयारी कराई जाती है, जिससे सूख कर समय पर तैयार हो सकें।