पटियाली। नगर में पिछले एक सप्ताह से भारत संचार निगम की ब्रॉडबैंड सेवा बाधित है। जिसके चलते तमाम सरकारी तथा निजी कार्यालयों में इंटरनेट द्वारा संचालित सेवाएं बाधित हो रही हैं। लेकिन इन सब के बावजूद निगम का समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है।
तहसील रोड स्थित सैंट्रल बैंक, सीएचसी, तहसील कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, लोकवाणी तथा जनसेवा केंद्रों पर इंटरनेट संबंधी कार्य पूरी तरह से ब्राडबैंड सेवाओं के बाधित होने से कामकाज ठप हो गया है। बैंकों में नो कनेक्टिविटी के बोर्ड लगा दिए गए हैं।
इंटरनेट की सेवाएं बाधित होने से लोग काफी परेशान हैं। बैंकों में लेनदेन भी नहीं हो पा रहा हैं। वहीं लोकवाणी केंद्रों से विभिन्न आवेदनों को पहुंच रहे लोग भी इंटरनेट बाधित होने से मायूस होकर वापस हो रहे हैं। जिसक कारण लोगों में रोष है। इसी कारण लोगों ने इंटरनेट सेवा को जल्द ही ठीक कराए जाने की मांग की है।
मांग करने वालों में दीपक अवस्थी एडवोकेट, पीके मिश्रा, राजू कुमार, गुरू दीक्षित, संतोष कुमार, परिहार, किशोर कुमार शर्मा आदि लोग शामिल रहे।