फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एक मरीज मिला डेंगू पॉजीटिव , इलाज शुरू

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
एटा। शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक-एक कर डेंगू का पांचवां केस पॉजीटिव पाया गया है। जबकि करीब 18 लोग डेंगू आशंकित जांच करा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के अवागढ़ हाउस निवासी महेश सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां उसने बताया कि उसे पिछले पंद्रह दिनों से बुखार आ रहा है। अब से पहले मलेरिया और टाइफाइड की जांच करा चुका है। इसके बाद चिकित्सक ने महेश का डेंगू की जांच कराए जाने की सलाह दी। महेश डेंगू की जांच कराने सरकारी अस्पताल की लैब में पहुंच जांच कराई। रिपोर्ट में महेश जब डेंगू पॉजीटिव पाया गया तो उसे तत्काल फोन पर अस्पताल बुलाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल के डेंगू आरक्षित वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उपचार चल रहा है।
अब तक पांच केस आ चुके हैं सामने
यूं तो सरकारी अस्पताल स्थित लैब में हर रोज 450 से 500 मरीजों के खून चेक किया जा रहा है, जिनमें से टाइफाइड, मलेरिया, पीलिया, शुगर, ब्लड टेस्ट आदि के मरीज है। मगर जुलाई से अभी तक पांच मरीजों में डेंगू पॉजीटिव पाए गए है। जबकि 20 लोग अभी तक डेंगू की जांच करा चुके हैं।
विज्ञापन

- वर्जन
1. महेश बुधवार सुबह डेंगू की जांच कराने लैब आए थे। जांच में जब उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई तो उन्हें तत्काल फोन पर सूचना दी गई। उनका इलाज डेंगू आरक्षित वार्ड में चल रहा है।
डीएस कुलश्रेष्ठ, लैब टेक्नीशियन
2. डेंगू मरीज की अभी जांच की जा रही है कि कौन सा वायरस है। प्लेटलेट्स कितनी है। अलग-अलग समय पर बुखार की जांच होगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि इलाज सरकारी अस्पताल में ही हो जाएगा या फिर आगरा रेफर करना होगा। हालांकि हम लोगों ने डेंगू आरक्षित वार्ड की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन

एके यादव, कार्यवाहक सीएमओ
- तीसरे दिन कराएं जांच
चिकित्सकों का कहना है कि अगर लगातार बुखार आ रहा है और कम नहीं हो रहा है तो तीसरे दिन लैब में जांच जरूर कराए। जिससे परेशानी बढ़ने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।
यह हैं डेंगू के लक्षण
लगातार बुखार आना
हाथ पैरों में दर्द होना
सर्दी जुखाम का कम न होना
पीठ में दर्द होना, बदन टूटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें