फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक ने किसान के खेत पर कर डाला फर्जी लोन

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। गोवर्धन स्थित एक बैंक में फर्जी तरीके से किसान के खेत पर लोन जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गोवर्धन स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के प्रबंधक व स्टाफ की मिलीभगत से सहजुआ थोक के किसान हरी सिंह के दो बीघा खेत पर फर्जी तरीके से 1.27 लाख रुपये का लोन निकाल लिया गया। लोन की जानकारी किसान को तब हुई, जब लेखपाल ने उससे कर्जमाफी योजना के तहत कागजात मांगे।
विज्ञापन

गोवर्धन स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों ने वर्ष 2014 में सौंख के सहजुआ थोक निवासी हरी सिंह के दो बीघा खेत पर फर्जी तरीके से लोन निकाल लिया। हरी सिंह का कहना है कि संबंधित बैंक में उसका कोई खाता ही नहीं है। बैंक के कर्मचारियों ने आज तक उसको कोई नोटिस तक नहीं भेजा। आरोप है कि लोन की जमानती में भी फर्जी कागजात लगाए गए हैं। किसान हरी सिंह को लोन लेने की जानकारी तब हुई जब लेखपाल गौरीशंकर शर्मा ने कर्जमाफी योजना के चलते खेत के कुछ कागजात मांगे। इसे सुन कर किसान ने कहा कि उसने इस बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। किसान ने बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी कर लोन निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें