फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्फो
विज्ञापन

208 किसानों से ली जानी है जमीन
43 किसानों से कराए जा चुके हैं बड़े बैनामा
14.07 हेक्टेयर जमीन हो चुकी है अधिग्रहित
23.32 हेक्टेयर जमीन है योजना के लिए
--------------------------
सिविल टर्मिनल: 165 किसानों से
ली जाएगी 9.25 हेक्टेयर जमीन
43 बड़े बैनामा पहले ही करा चुका है प्रशासन, अब छोटे भूमि के टुकड़ों का करना है भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। सिविल टर्मिनल के लिए शेष 9.25 हेक्टेयर जमीन 165 किसानों से ली जाएगी। इन सबकी जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई है। जमीन के क्षेत्रफल के हिसाब से भुगतान की राशि का भी लेखाजोखा तैयार कर लिया गया है। प्रशासन के खाते में रकम आते ही किसानों को चेक का वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार रूप देकर सिविल टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। इसके लिए धनौली के आसपास 208 किसानों से 23.32 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी थी। योजना के लिए 43 किसानों से बड़े बैनामा कराए जा चुके हैं। इनसे 14.07 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है। शासन से मिली बजट इसी पर खर्च हो गया था। शेष जमीन के लिए 64.94 करोड़ रुपये की लंबे समय से मांग की जा रही थी, इसे भी शासन ने हाल ही में जारी कर दिया। सोमवार को यह रकम प्रशासन के खाते में आ सकती है। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को भुगतान करना शुरू हो जाएगा। सदर तहसील की टीम ने पूरा ब्यौरा पहले से ही तैयार करके रखा है। बताया जा रहा है कि अगस्त के आखिर तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें