फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दंपति पर ताना जूता

विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में घुस कर प्रधान के पति ने शिक्षक दंपति से न सिर्फ मारपीट की बल्कि जूता भी तान दिया। पीड़ित पांच दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। शुक्रवार को एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में तुकमान सिंह प्रधानाध्यापक हैं, जबकि उनकी पत्नी ऊषा देवी शिक्षामित्र से समायोजित होकर सहायक अध्यापक बनी थीं। बीती 29 जुलाई को मिड-डे-मील और ड्रेस के चेक पर हस्ताक्षर कराने को लेकर तुकमान सिंह और प्रधान के पति का विवाद हो गया। तुकमान सिंह ने बताया कि प्रधान का पति हस्ताक्षर करने के एवज में कमीशन मांग रहा था और विरोध करने पर उसने मारपीट की।
उसकी पत्नी ऊषा से भी अभद्रता करने के बाद दोनों के ऊपर जूता लेकर दौड़ा। आरोप है कि आरोपी स्कूल से रजिस्टर समेत जरुरी कागजात भी उठा ले गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना के बाद वह तीन बार थाने गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तुकमान सिंह ने मामले की शिकायत डीएम और बीएसए से भी की लेकिन कोई कार्वाई नहीं हुई। मामला मीडिया में आने के बाद तुमानसिंह ने एसएसपी से मिल कर वो फोटो दिखाया जिसमे प्रधान का पति जूता लेकर खड़ा है। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने अवागढ़ पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें