फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी में बनाया जा रहा था पेठा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने नूरी दरवाजा में मंगलवार को जांच अभियान चलाया। टीम ने तीन प्रतिष्ठानों की जांच की। यहां गंदगी में पेठा बनाया जा रहा था। इनके चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


टीम को देखकर प्रतिष्ठानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। टीम को गिर्राज कुमार, पप्पू और पवन अग्रवाल के प्रतिष्ठान खुले मिले। यहां पेठा बनाया जा रहा था। हर ओर गंदगी पसरी थी। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि इन तीनों का खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चालान काटा गया है। दो लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर सिंह, ऋतु सक्सेना, भगवंत सिंह रहे।

दूध, घी समेत छह खाद्य सामग्री के लिए नमूने
टीम ने मुढ़ी चौराहा स्थित कैलाश भारद्वाज के प्रतिष्ठान से देशी घी, आशाराम पटेल सिकंदरा की डेयरी से दूध, बिसलेरी प्लांट सिकंदरा से पानी, सिकंदरा स्थित सुरेंद्र की डेयरी से खोआ, केरन सिंह नरीपुरा की डेयरी से दूध, रामवीर सिंह प्रकाश गंज से भी दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें