फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रदेव को मनाने के लिए हो रहे जप-तप

विज्ञापन
पूजा करतीं बा‌लिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। आषाढ़ सूखा चला गया। सावन में भी बरसात नहीं हो रही है। हर कोई परेशान है। अब इंद्रदेव को मनाने के लिए जगह जगह जप-तप हो रहे हैं। गोवर्धन के गांव मलसराय में किशोरियां उपवास पर हैं। कई जगह पूजा पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश के कई राज्यों में भारी बरसात हो रही है, बाढ़ आ रही है लेकिन भगवान कृष्ण का शहर मथुरा बरसात को तरस रहा है। किसान रोज आसमान निहार रहे हैं, बरसात हो जाए तो धान की रोपाई की जाए।

गोवर्धन इलाके के गांव मलसराय में इंद्रदेव को खुश करने के लिए किशोरियों ने उपवास रखा है। पूरे गांव में पूजा अर्चना की जा रही है। अब तो हर कोई भगवान से बरसात की ही कामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधाकुंड और गोवर्धन में की जा रही हैं प्रार्थना सभाएं की जा रही हैं। मंदिरों में भी बारिश की कामना के लिए पूजा अर्चना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें