एटा। लूटपाट के बाद हुई किन्नर गुरु की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस पड़ोसी जिलाें के साथ ही दिल्ली तक दौड़ लगा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों के कब्जे से लूट का सामान बरामद न होने को लेकर पुलिस सकते में है।
मंगलवार को पुलिस की टीम दिल्ली में मौजूद आरोपी को पकड़ने और उसके कब्जे से लूट का सामान बरामद होने की आशा से दिल्ली गई। पुलिस आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बरामदगी में जुटी हैं। हालांकि पुलिस को पांचवें दिन तक बरामदगी के नाम पर कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी थी।
ऐसे में पुलिस ने हिरासत में आए आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली में रह रहे एक अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी है। पुलिस के लौटने पर ही पता चलेगा कि आखिरकार क्या बरामदगी हो सकी है। बता दें कि सात जून को किन्नर गुरु राधारानी पंडित की शहर की चित्रगुप्त कालोनी में हाथ पांव बांधने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 27 दिन बीतनेे के बाद भी पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर सकी है।