एटा। गांव आसपुर में बारात निकरौसी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक गोली सेवानिवृत्त सैनिक दिनेश बाबू के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल लाया गया हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया।
थाना मलावन के गांव लालडुडवारा निवासी दिनेश बाबू अपने बेटे के साथ गांव आसपुर में रामपाल के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। देर शाम निकरौसी के दौरान रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग की।
हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली दिनेश बाबू के पेट में जा लगी जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। घायल को लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे चिकित्सक ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पीआई के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है।