फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रा में असुविधा हो तो व्हाट्सएप पर करें शिकायत

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। चलती ट्रेन का एसी खराब हो जाए, टॉयलेट में पानी न आए, पंखे न चल रहे हों, लाइट खराब हो या कोई अन्य परेशानी होने पर अब व्हाट्स एप पर शिकायत दर्ज करा सकें गे। शिकायत पर अगले स्टेशन पर रेल अधिकारी समस्या का समाधान कराएंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। डीआरएम सहित मथुरा आगरा के रेल अधिकारी समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन




दिल्ली से आगरा, झांसी रूट, मथुरा से भरतपुर रूट, मथुरा से अलवर रूट पर ट्रेन में यात्रियों की रेल संबंधी समस्या का समाधान कराने को डीआरएम आगरा की ओर से व्हाट्स एप हेल्पलाइन ग्रुप बनाया है। इसमें यात्री 9760538508 नंबर पर फोटो, वीडियो भेज कर व मैसेज डालकर परेशानी बता सकते हैं।



इस ग्रुप में मथुरा आगरा के स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ, जीआरपी प्रभारी, कामर्शियल शाखा के अधिकारी व इलेक्ट्रिकल शाखा के अधिकारी जोड़े गए हैं। शिकायत पर अगले स्टेशन पर अधिकारी कर्मचारी समस्या समाधान को गाड़ी पर जाकर अटेंड करेंगे और परेशानी का निदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें