फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहपुर सीकरी के प्राचीन तालाब में 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, घरवालों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Fri, 06 Mar 2026 01:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के ग्वालियर गेट के पास स्थित प्राचीन तालाब में 19 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
तालाब में मिला युवक का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे के ग्वालियर गेट के निकट स्थित प्राचीन तालाब में युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार  सुबह 8:00 बजे ग्वालियर गेट के पास तालाब में एक युवक का शव उतराता मिलने की सूचना पर  प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान अमन पुत्र पप्पू उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मोहल्ला बनी इसराइल के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त युवक द्वारा कुछ दिनों पूर्व दरगाह के पास स्थित शाही तालाब में भी कूदने की कोशिश की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने पर शव को पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें