फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पिता की मौत का सदमा...बेटे ने फंदे से लटक कर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 05 Dec 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की मौत के बाद  से वो तनाव में था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्याम बिहार कॉलोनी, गली नंबर-5 निवासी अंशुल कुमार (19) पुत्र स्व. मुकेश प्राइवेट नौकरी करता था। करीब छह महीने पहले उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद अंशुल और उसके दो छोटे भाई घर पर अकेले रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद अंशुल मानसिक तनाव में रहता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला, जब खिड़की से झांककर देखा तो अंशुल कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ था। यह नजारा देख भाई की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें