फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने वाले 188 लोगों के काटे चालान

Tue, 09 Sep 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने मंगलवार को अमांपुर क्षेत्र में नो हेलमेट,नो पेट्रोल अभियान चलाया। पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने पहुंचे 188 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। उनको यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर जिले में 1 सितंबर से नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान चलाया जा रहा हैं। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति सजग रहने के बारे में समझाया जा रहा है। पंप संचालकों को समझाया गया कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दें और उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। 188 दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें