फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से बिहार जा रही बीयर की एक हजार पेटियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। एक्सप्रेसवे से दो तस्करों के साथ बीयर का जखीरा पकड़ा गया है। पुलिस ने नोएडा की तरफ से आ रहे ट्रक में एक हजार बीयर की पेटियां बरामद कीं। अरुणाचल प्रदेश मार्का की यह बीयर तस्करी करके जम्मू से बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद बीयर की कीमत 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मांट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने सोमवार को नोएडा की तरफ से आ रहे ट्रक का पकड़ा। ट्रक से एक हजार गॉड फादर बीयर की पेटियां मिलीं। पुलिस ने जम्मू के एकता विहार निवासी नरेंद्र और त्रिपुरा के कंचनपुर निवासी अर्जुन चकमा को पकड़ा है। सीओ मांट राकेश कुमार ने बताया कि बीयर की कीमत 24 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें