फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर बांकेबिहारी के जयघोष से गूंजा वृंदावन

विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शनि अमावस्या पर बांके बिहारी जी के अलावा नगर के अन्य मंदिरों में भक्तों का जनसमूह ठाकुर जी के दर्शनों को उमड़ पड़ा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से भक्त वृंदावन पहुंचे। नगर की पंचकोसीय परिक्रमा की।
विज्ञापन


बिहारी जी मंदिर परिसर में बांकेबिहारी लाल की जय के मध्य भक्तों ने जगमोहन में फूलबंगले के मध्य विराजमान हुए भगवान के दर्शन किए। शनिवार को अमावस्या पर भक्तों ने यमुना में आचमन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

राधावल्लभ, राधारमण, शाहजी, गोविंद देव, इस्कॉन, प्रेम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। शाम को भी यही स्थिति देखी गई। इस्कॉन मंदिर, विद्या पीठ, प्रेम मंदिर आदि के सामने जाम के हालात बनते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें