मथुरा। डायल 100 की सूचना पर गांव फेंचरी पहुंची वन विभाग की टीम ने आबादी में पहुंचे हिरन को पकड़ा है। घायल अवस्था में होने के कारण उसे चुरमुरा हाथी संरक्षण केंद्र भेज दिया गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने डायल 100 पर सूचना दी कि गांव फेंचरी में बारहसिंघा आ गया है। कुछ कुत्ते उसका पीछा कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई।
ग्रामीणों ने हिरन को एक मकान में बंद कर रखा था। उसे कब्जे में लेने के बाद टीम ने उसे चुरमुरा हाथी संरक्षण केंद्र भेज दिया। रेंजर मुकेश कुमार मीना ने बताया कि पकड़ा गया हिरन बारहसिंघा नहीं उससे मिलता जुलता हिरन है, जो मथुरा में पाया जाता है।