फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस से सोने का मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
सूटकेस से सोने का मंगलसूत्र चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुरावली। शादी समारोह में शामिल होने के लिये रोडवेज बस में बैठकर बुधवार को जा रही महिला के सूटकेस से चोरों ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना की सूचना महिला ने थाना में दी। महिला के कहने पर पुलिस ने बस में बैठे दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


राधारमन रोड स्थित हंसनगर कालोनी में निवास कर रही सावित्री देवी के पति लज्जाराम सेना में नौकरी करतें हैं। बुधवार को सावित्री देवी कुरावली क्षेत्र के निजामपुर में रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैनपुरी के ईशन नदी पुल से एटा डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 81 एएफ/ 2729 में बैठ गईं। महिला का सूटकेस बैग बस के सबसे पीछे सीट पर बैठे एक युवक ने लेकर सीट के नीचे रख दिया। इसके बाद वह युवक रास्ते में अंजनी ग्राम पर उतर गया।

महिला को कुछ शक हुआ तो उसने बस में ही अपन बैग टटोल कर देखा तो सूटकेस में रखा महिला का एक तोले सोने का मंगलसूत्र गायब था। जैसे ही बस कुरावली बस स्टैंड पहुंची तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीछे की सीट पर बैठे एक युवक तथा वृद्ध पर शक जाहिर करते हए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना की तहरीर महिला ने थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें