फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बहन के हत्यारों को मिले कड़ी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- भोगांव। गांव नरसिंहपुर में मां-बेटी की हत्या को 24 घंटे बाद भी सिरफिरे युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं हमले में बची मृतका की पुत्री नीलम आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कह रही है। गांव में वारदात के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार की सुबह सिरफिरे युवक ने सीता देवी व उनकी पुत्री माधुरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी शैतान सिंह से माधुरी किसी भी कीमत पर शादी नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में खामोशी छाई हुई है। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। वहीं, नीलम का कहना है कि आरोपी को वह कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेगी। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। उसका कहना है कि वह हर हाल में आरोपियों को फंदे तक पहुंचा कर रहेगी। शनिवार को सीता देवी और रविवार को माधुरी का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें