फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएगा रंगनाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर भारत के विशालतम दक्षिण भारतीय शैली का रंगनाथ मंदिर जल्द ही सोलर पावर के जरिए उत्पन्न बिजली से जगमगाता नजर आएगा। मंदिर में करीब 75 किलोवाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाया गया है।
विज्ञापन


मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनघा श्री निवासन ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधतंत्र ने करीब 6 माह पूर्व फैसला लिया कि मंदिर में विद्युत की आपूर्ति अब सोलर ऊर्जा के जरिए की जाएगी।

इसके बाद मंदिर में इस सोलर पावर प्रोजेक्ट को लगवाया। बुधवार को इस पावर प्रोजेक्ट का परीक्षण किया गया जो सफल रहा। परीक्षण से पूर्व मंदिर के पुजारी रंगा स्वामी ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान स्वामी यतिराज, मालयदा गोवर्धन, रमिया रंगाचार्य, लखन पाठक, हरि बाबू, मयंक अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राकेश कुमार दुबे, कन्हैया, तिरुपति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें