फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में अब जेल में होगा बंदियों के दांतों का इलाज

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अब जिला कारागार के बंदियों और कैदियों के दांत भी चमचमाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए जेल में दांतों के परीक्षण के लिए मशीन लगाई जा रही है। सप्ताह में दो दिन केडी डेंटल कॉलेज के डाक्टर बंदियों और कैदियों को दांतों संबंधी बीमारियों से बचाव के तरीके बताएंगे और परीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


जिला कारागार में वर्तमान में 1700 अधिक कैदी और बंदी निरुद्ध हैं। इन बंदियों और कैदियों के दांतों की देखभाल के लिए जेल प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। जेल प्रशासन ने केडी डेंटल कॉलेज से समझौता करते हुए दांतों के परीक्षण के लिए मशीन लगाने को स्थान दिया है।

साथ ही बंदियों और कैदियों के दांतों के परीक्षण के लिए सप्ताह में दो बार चिकित्सकों के आने का समय तय कर लिया गया है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रये ने बताया कि कारागार में अब बंदियों और कैदियों के दांतों का इलाज भी संभव हो सकेगा। इसके लिए जल्द मशीन लग जाएगी। उसके बाद सप्ताह में दो दिन डाक्टर भी परीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें