मैनपुरी। लोहिया पार्क के पास बुधवार की रात वाहन स्टैंड पर अराजकतत्वों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही अराजकतत्व वहां से भाग गए। घटना के संबंध में थाने में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे लोहिया पार्क के बाहर वाहन स्टैंड पर कुछ युवकों का विवाद हो गया। इसके बाद वहां मारपीट होने लगी। मामले ने तूूल पकड़ लिया और कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोलियां चलते ही वहां भगदड़ मच गई। उधर किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पुलिस को मौके से पिस्टल के कारतूस का खोखा भी मिला है। हालांकि घटना के संबंध में थाने में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।