सब्जी की हथठेल और फड़ आगे लगाने को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
एटा। हथठेल और फड़ को आगे लगाने को लेकर सब्जी मंडी में दोपहर के समय विक्रेताओं में कहासुनी होने लगी। गालीगलौज और हंगामा होने की जानकारी पर कोतवाली नगर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिस और नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों का सामान भी जब्त करते हुए दो हजार का जुर्माना भी वसूला।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सब्जी मंडी दोपहर को कुछ दुकानदारों के बीच हथठेल और फड़ आगे लगाने को लेकर कहासुनी होने लगी। गालीगलौज और शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। उसी समय घटना की जानकारी किसी व्यक्ति ने कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई। कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि दुकानदार अपना-अपना सामान आगे रखकर अतिक्रमण कर रहे थे। जिसे हटवाते हुए उनका सामान जब्त कराया गया है। साथ ही दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना भी किया गया है।