सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धातरी में शनिवार दोपहर को रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र में धातरी के पास हाईवे पर दोपहर 2 बजे सड़क पार कर रहे प्रदीप सैनी (18) पुत्र राजवीर सैनी को तेेज गति से आ रही रोडवेज बस की चपेट ने चपेट में ले लिया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज कर्मी बस को भगा ले गया। लोगों की भीड़ जुट गई। प्रदीप के परिवारीजन उसे अस्पताल के लिये रवाना हो गये लेकिन रास्ते में ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। प्रदीप की मौत की खबर पर ग्रामीण भड़क उठे और हाईवे को जाम करने का प्रयास करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हाईवे जाम करने से रोका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे घर में मातम का माहौल है।