फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषोतम राम हमारे भी पूर्वज हैं : तनवीर हैदर उस्मानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन तनवीर हैदर उस्मानी ने कहा कि देश का 98 प्रतिशत मुसलमान चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। पुरुषोत्तम राम हमारे भी पूर्वज हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन उस्मानी ने कहा कि देश में अब राम मंदिर के लिए माहौल बन रहा है। मुसलमान भी सौहार्द का वातावरण चाहते हैं। देश का 98 प्रतिशत मुसलमान चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन दे देनी चाहिए। राम हमारे पूर्वज हैं।

एएमयू को अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने केंद्र सरकार के वर्तमान रुख को उचित बताया। केंद्र और राज्य सरकार की अल्पसंख्यकों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ देश में काम हो रहा है।
विज्ञापन


मेहर सोने में तय होना चाहिए
मथुरा। मुस्लिम पर्सनल बोर्ड को भेजे गए सुझाव की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निकाह के दौरान तय होने वाली मेहर राशि में न होकर सोने में तय होना चाहिए। इसे मॉडल निकाहनामे में शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जेए जैदी, अकील उद्दीन भारती, अल्तामुनिजाम, जाकिर पहलवान, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें