फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो मेडिकल डिस्पोजल एजेंसी को प्रदूषण बोर्ड ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल सहित प्राइवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में सामने आई लापरवाही के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बायो मेडिकल डिस्पोजल एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें तीन दिन के दौरान जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जनपद में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए बायो मेडिकल डिस्पोजल एजेंसी निर्धारित है। चयनित एजेंसी जिला अस्पताल सहित जनपद के सभी सरकारी और प्राइवेट हास्पिटल तथा नर्सिंग होम में मेडिकल कूड़ा उठाने के साथ उसका निस्तारित करती हैं लेकिन काफी समय से एजेंसी की कार्य प्रणाली पर अंगुली उठाई जा रही है।

बायो मेडिकल वेस्ट नियमित नहीं उठा रहा है। इससे मरीजों को बीमारी फैलने की भी संभावना बनी रहती है। पिछले दिनों एडीएम वित्त रवींद्र कुमार के निरीक्षण दौरान जिला अस्पताल में यह स्थिति बेहद चिंताजनक मिली थी। इस पर एडीएम वित्त ने सीएमएस से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. गुप्ता ने कहा था कि शिकायत को एजेंसी द्वारा लंबे समय से नजरंदाज किया जा रहा है। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बायो मेडिकल डिस्पोजल एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन में जवाब न देने पर दंडात्मक कार्रवाई की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें