फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लहराने पर चार हथियार जब्त

विज्ञापन
हथियार लहराने पर चार हथियार जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कुछ युवकों ने शस्त्र लहराते हुए प्रदर्शन किया । पुलिस ने युवकों को रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। पुलिस और क्षत्रिय नेताओं में कहासुनी हुई। इस दौरान पुलिस ने चार हथियार जब्त कर लिए। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अमांपुर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में आसपास के जिलों के क्षत्रिय नेता पहुंचे थे। अमांपुर रोड पर एक वाहन में कुछ क्षत्रिय युवक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में युवक हथियार लहरा रहे थे। सोरों गेट चौकी इंचार्ज इंदू वर्मा ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। चौकी इंचार्ज को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद वायरलेस पर प्रकरण की जानकारी दी गई तो सीओ सिटी गवेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले क्षत्रियों को खदेड़ते हुए पुलिस ने चार हथियार जब्त कर लिए। पुलिस जांच करेगी कि हथियार लाइसेंसी हैं अथवा गैर लाइसेंसी। कोतवाली पुलिस शस्त्र प्रदर्शन के आरोप में लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई करेगी।
- क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन कार्यक्रम था। तमाम क्षत्रिय शांतिपूर्ण ढंग से पहुंचे, लेकिन कुछ युवा हथियार लहरा रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन करने वाले क्षत्रियों से चार हथियार जब्त कर लिए। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें