मथुरा। गांधी जयंती के अवसर पर शहर की छह मलिन बस्तियों में निगम द्वारा स्वच्छता संबंधी संदेश देने वाली फिल्म हलका का प्रदर्शन किया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से निगम के अधिकारी एक विशेष तबके को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 और ओडीएफ के प्रति जागरूक करेंगे।
अक्तूबर को महानगर की मलिन बस्ती अंबेडकर कालोनी, गोविंदपुर, नया नगला, यमुनापार वार्ड 13 ईसापुर रोड, विरजापुर, गौरा नगर वृंदावन में हलका फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म केंद्रीय स्तर पर ओडीएफ और स्वच्छता सर्वेक्षण के उद्देश्य से तैयार की गई है।
फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार से गंदगी को बढ़ावा देने से कई प्रकार के रोग फैल जाते हैं। यह फिल्म मलिन बस्तियों में एलईडी लगाकर दिखाई जाएगी। नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को इन बस्तियों में स्कूल मैदान या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी लगाकर फिल्म दर्शायी जाएगी।