फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ें नेता और अधिका रियों के बच्चे: राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। पिछड़ा वर्ग को तीन भागों में बांटकर आरक्षण में सबकी हिस्सेदारी तय की जानी चाहिए। सभी को एक समान शिक्षा मिले, जिससे गरीबों के बच्चे भी आगे बढ़ सकें। यह बातें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नगर के दिवरई गेट स्थित राम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1.59 लाख परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें शिक्षा का स्तर बेहाल है। जबकि तीस साल पहले प्राथमिक विद्यालयों में पढ़कर आईएस, पीसीएस बनते थे। उन्होंने मांग की कि परिषदीय विद्यालयों में सभी अधिकारियों से लेकर नेताओं के बच्चे पढ़ें।

इससे परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षा का स्तर सुधर सके। उन्होंने बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी की मांग की। साथ ही कश्यप समाज के लोगों को शराब पीने से गुरेज करने की सलाह दी। प्रदेश के कश्यप समाज के पहले सांसद जयपाल कश्यप के नारे पर बल देते हुए कहा कि जय भीम और जय श्रीराम की तरह जय कश्यप का नारा भी बुलंद होना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रितुराज कश्यप, विक्रम सिंह कश्यप, सुुरेंद्र कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, प्रधान विनोद कश्यप, नीरज कुमारी कश्यप, धर्मेन्द्र वर्मा, आशाराम कश्यप, जमील राईन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें