फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांट रहा है एससी-एसटी एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूथ ब्रिगेड ने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सवर्ण व पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय का रही हैं।
विज्ञापन


इसका एक नमूना एससी-एसटी एक्ट भी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया था। सिर्फ मामले में जांच के बार गिरफ्तारी तय की थी, लेकिन संसद में इसे संशोधित कर फिर से पहले जैसा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ये एक्ट हमारे समाज को बांटने का काम कर रहा है।

सवर्ण व पिछड़े समाज और अनुसूचित समाज के बीच ये एक्ट एक दीवार की तरह है। जिसे राजनीतिक पार्टिंयां अपने स्वार्थ के लिए ऊंची करती जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस एक्ट को समाप्त करने की मांग की। धरने में शिव सिंह बैस, अभिषेक सिंह तोमर, लालजी राठौर, अशोक सिंह चौहान, शिवराज सिंह गौर, अश्वनी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें