फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा समारोह के 12 विजेता निकले फर्जी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा समारोह के 12 विजेता निकले फर्जी छात्र
विज्ञापन

न्याय कमेटी की आख्या पर विजेता सूची से आउट
जनता इंटर कॉलेज परसोंन से छीना ओवर ऑल चैंपियन का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। युवा समारोह में प्रतिभाग करने वाले 12 छात्र फर्जी निकले है। इतना ही नहीं जनता इंटर कॉलेज परसोंन से ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब भी छिन गया है। यह निर्णय समिति ने एक सप्ताह चली जांच के बाद लिया है।
फर्जी छात्र प्रतिभाग को लेकर विवादों में आए जिला युवा समारोह की परिणाम सूची में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच कर रही सर्वोच्च न्याय कमेटी ने दर्जन भर विजेताओं को फर्जी छात्र मानते हुए इन्हें प्रतिभाग के अयोग्य घोषित कर दिया। इनके नाम विजेता सूची से हटा दिए गए। इनमें सात विजेता जनता इंटर कालेज परसौंन, दो जनता इंटर कालेज कैल्ठा, दो राजबाला इंटर कालेज कुठिला लायकपुर एवं एक छात्रा चंपा देवी राजकीय बालिका इंटर कालेज राजा का रामपुर की है।इतना ही नहीं जांच समिति ने विजेता खिलाडिय़ों के मंडलीय प्रतिभाग पर रोक लगा दी है। इसके साथ विजेता सूची में आए खिलाडिय़ों को गुरुवार यानि 27 सितम्बर से हाथरस में हो रही मंडलीय समारोह में जनपदीय प्रतिनिधित्व करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--------------
अभद्रता से बड़ा विवाद, खुली पोल
प्रतिभागी छात्र द्वारा निर्णायक शिक्षिका से अभद्रता के बाद बड़े विवाद के चलते इतनी कार्रवाई से हुई है।
डीआईओएस एनडी वर्मा ने न्याय कमेटी को संदिग्धों के अभिलेखों की जांच के लिए इनके अभिलेख तलब किए थे। कमेटी ने चार संस्थाओं के दर्जनभर विजेताओं को बुधवार शाम को फर्जी विद्यार्थी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

--------------
मामले की जांच कर रही न्याय कमेटी ने चार विद्यालयों के 12 प्रतिभागियों को फर्जी छात्र मानते हुए विजेता सूची से हटा दिया है। कार्रवाई के बाद यह लोग मंडलीय आयोजन में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। इनके स्थान पर उच्चीकृत हुए विजेता प्रतिनिधित्व करेंगे।
---एनडी वर्मा, डीआईओएस, संयोजक युवा समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें