सौंख (मथुरा)। राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना में आयोजित ओपन राष्ट्रीय पॉवर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नगला शीशराम निवासी प्रिया कुंतल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बेटी की सफलता पर गांव में मिठाई बांटी।
प्रिया कुंतल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में 250 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता मंडल ने प्रिया का चयन अक्तूबर में थाईलैंड में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, देवेंद्र सिंह व कोच आसमा अल्वी को दिया है। भाजपा के हेमराज कुंतल, रालोद नेता सुरेश भगत, प्रधान वृंदावन सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी विशन सिंह, पूर्व प्रधान थान सिंह, सौंख चेयरमैन भरत सिंह, प्रहलाद सिंह, जगदीश कुंतल आदि ने प्रिया को बधाई दी।