फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्दनपुर रामनगर में तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। घर के लोगों को सोता देख चोर एक ही रात में तीन घरों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी करके ले गए। सुबह जागने पर हुई जानकारी पर पीड़ित लोगों ने घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर चोरों को पता लगा रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उद्दनपुर रामनगर निवासी विजयपाल पुत्र रामस्वरुप रात को अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे। उसी समय देर रात बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। जिसके दौरान चोर विजयपाल के घर से हजारों रुपये की नकदी और जेवरात साफ करके ले गए। इतना ही नहीं बेखौफ हुए चोरों ने विजयपाल के भाई तेजपाल एवं भतीजे मदनपाल के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर के अंदर रखे सोने चांदी के आभूषण, रुपये आदि सामान चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह जागने पर हुई। घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान को देख परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से घटना के बाद में जानकारी की। मामले की रिपोर्ट विजयपाल ने थाना कोतवाली देहात में चोरों के खिलाफ दर्ज कराई है। बता दे इससे पहले थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर में एक ही रात में चार घरों से चोरी होने की घटना हो चुकी है। जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें