फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई से मांगी दवाओं की जानकारी, विभाग में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनुपरी। डॉक्टर के साथ अभद्रता और फार्मासिस्ट के साथ मारपीट के आरोपी सपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आरटीआई के तहत सपा नेता ने जो जानकारियां मांगी हैं वह विभाग के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। विभाग आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारियों का जवाब देने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


24 अगस्त को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जिला सचिव विश्वनाथ प्रजापति एक मरीज के साथ पहुंचे थे। यहां बाहर से सिरिंज मंगाए जाने पर उनका कार्यरत डॉ. आकांक्षा सिंह और फार्मासिस्ट शिवदत्त के साथ विवाद हो गया था। डॉ. आकांक्षा सिंह ने सपा नेता के विरुद्ध थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

हालांकि सपा नेता को उसी दिन जमानत भी मिल गई थी। अब सपा नेता ने फार्मासिस्ट की तैनाती, अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों, अस्पताल में स्टाफ की तैनाती, इमरजेंसी में स्टाफ की तैनाती आदि का डाटा मांगा है। साथ ही 24 को हुए विवाद के सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि सपा नेता द्वारा जो जानकारियां मांगी गई हैं उन्हें दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें