मैनपुरी। जिले को ओडीएफ करने की जल्दी में अफसर फर्जीवाड़ा करने में जुट गए हैं। अफसरों की कोशिश जिले को दो अक्तूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित करने की है। इसके तहत भारत सरकार की वेबसाइट पर फर्जी आंकड़े अपलोड किए गए हैं। यहां अफसरों ने 47 हजार ऐसे शौचालयों का निर्माण दिखाया है, जो धरातल पर बने ही नहीं हैं। यही कारण है कि अफसर इन शौचालयों की फोटो वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर सके हैं।
जिले को ओडीएफ की प्रगति रिपोर्ट भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करनी पड़ रही है। जिले को ओडीएफ बनाने के चक्कर में 46,709 शौचालय बिना बनाए ही वेबसाइट पर दर्ज कर दिए गए हैं। भारत सरकार की वेबसाइट पर जितने शौचालयों का डाटा रिपोर्ट किया गया है। उतने फोटो की जियो टैगिंग तक नहीं की गई है। इससे अफसरों की पोल खुल रही है।
लक्ष्य पूर्ति करने में जिला 64वें नंबर पर
ओडीएफ के मामले में जिले की स्थिति काफी बदतर है। वर्तमान में जिला 64वें नंबर है।
बिना बनाए कहां कितने शौचालय दर्ज किए गए
ब्लॉक रिपोर्ट किए गए शौचालय फोटो अपलोड नहीं बने
घिरोर 8570 5966 2604
बेवर 12710 8429 4281
सुल्तानगंज 11608 7320 4288
जागीर 8983 5218 3765
किशनी 13235 7257 5978
मैनपुरी 14582 7421 7161
करहल 14036 7090 6946
बरनाहल 10519 5281 5238
कुरावली 12313 5775 6538
जिले में 184169 शौचालय बनाए जाने हैं। इसमें से अभी तक 108861 शौचालयों का निर्माण कराए जाने का दावा किया गया है। वहीं 29693 शौचालय निर्माणाधीन अवस्था में बताए गए हैं।