फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के आरक्षित कोच भी यात्रियों से खचाखच भरे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन त्योहार पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। कम दूरी तक चलने वाली पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल और आरक्षित कोच यात्रियों से खचाखच भरे दिखाई दिए।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर रेल प्रशासन के दावे यात्रियों की भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए। रविवार तड़के से देर शाम तक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन लगा रहा। इस दौरान अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेने निर्धारित समय से चलीं। ट्रेनों के सामान्य कोच में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। ट्रेनों के आरक्षित कोच यात्रियों से खचाखच भरे दिखाई दिए। लोकल ट्रेनों में शुमार टूंडला-कानपुर पैसेंजर, इटावा-टूंडला-आगरा पैसेंजर में भीड़ के कारण यात्री गेट पर लटके दिखाई दिए।

दूरगामी एक्सप्रेस और द्रुतगामी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। भीड़ से बचने की जुगत में लोग कालका, मुरी, महानंदा एवं अन्य ट्रेनों के एसी कोच में घुस गए। ऐेसे में आरक्षण करा कर रेल यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी और ट्रेन स्टाफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें