फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। स्टेशन रोड स्थित यंग स्कॉलर्स एकेडमी के सभागार में स्पिक मैके के तत्वावधान में भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत को सात्विक वीणा की सौगात देने वाला वीणा वादन कार्यक्रम हुआ। शुभारम्भ पंडित सलिल भट्ट,पंडित राम कुमार मिश्र, पंडित राहुल कुमार मिश्र, रमेश कुमार प्रजापति, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एके आहूजा, अरूणा आहूजा, डॉ. संजीव आहूजा, डॉ.अनीता रानी शर्मा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव ने मां वाणी के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं मार्ल्यापण कर किया।
प्रबंधक ने वीणा वादक के बारे में बताते हुए कहा कि सलिल भट्ट को वीणा वादन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। हाल ही में वीणा वादक को ग्लोबल इंडियन की उपाधि दइी गई। वहे देशी-विदेशी कलाकरों के साथ जुगलबंदी एवं सात्विक वीणा की रचना के लिए जाने जाते हैं। सलिल भट्ट एवं राम कुमार भारत के पहले कलाकार हैं जिन्होंने जर्मन पार्लियामेंट में 2005 में सात्विक वीणा वादन कर देश का गौरव बढ़ाया है।
आईसलैंड जैसे सुदूरवर्ती देश में वहां की सांसद एवं तत्कालीन भारतीय राष्ट्रपति के लिए वीणा वादन किया। ताईवान में आर्टिस्ट रेजीडेंसी करने वाले पंडित सलिल देश के पहले कलाकार हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के लिए अंतर्राष्ट्रीय सार्क सम्मेलन में वीणा वादन किया है। विद्यालय में सलिल भट्ट ने वीणा वादन कर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ.आहूजा ने आभार जताया। संचालन सीमा मिश्रा ने किया।