फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से काम कर लौट रहे युवक पर फायरिंग, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फैक्ट्री से काम करके साइकिल से घर लौट रहे युवक पर सीएल जैन कालेज के समीप फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से वो लहूलुहान हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्लाट को लेकर विवाद है। इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर तीन निवासी अभिषेक यादव (23) मारुति फैक्ट्री में काम करके बुधवार देर रात करीब 12 बजे साइकिल से लौट रहे थे। वह जैसे ही नगला भाऊ चौराहे से सीएल जैन नाले की ओर मुड़े तभी दो बाइक सवारों ने तमंचा से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। वह शोर मचाते हुए भागा तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। तुरंत ही इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल अभिषेक यादव को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। घायल अभिषेक के परिजनों का कहना है उन्होंने बेटी की शादी होने पर शिकोहाबाद स्थित अपना प्लाट को गिरवी रख दिया था। उसने प्लाट का पैसा देने के बाद उसे वापस छुड़ा लिया था। लेकिन मेरे प्लाट के पीछे वाले की भी नजर टिकी हुई है। इसका मुकदमा भी चल रहा है। इसी कारण विपक्षी राहुल और राकेश ने हमला किया है। थाना दक्षिण के एसएचओ लोकेंद्र सिंह का कहना है कि गोली के मारने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें