फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव में अजब-गजब खेल व डांडिया की धूम

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा द्वारा पंकज गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में जायंट्स युगलों ने फूलों से सजे झूलों पर झूलते हुए फोटो सेशन कराया।
विज्ञापन


कल्यानी ईवेंट्स की कोरियोग्राफर जूही अग्रवाल की देखरेख में तैयार हुए कार्यक्रमों के मंचीय प्रस्तुतीकरण में निशा गोयल, श्वेता अग्रवाल, निशा खंडेलवाल, अंजना अग्रवाल, चारू अग्रवाल ने सावन में मोरनी बनके मैं तो छम-छम नाचूं रे गीत पर प्रस्तुति दी।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत पंकज गोयल, अंशुल अग्रवाल, सुभाष चौधरी, नितेश खंडेलवाल, मनीष गोयल, नीलम गुप्ता, सुमन अरोड़ा, दीपा कक्कड़, अनीता सिंघल, एकता वर्मा, नीति बंसल, अर्चना मित्तल, शैली शाह, मनीषा गोयल, शिप्रा मित्तल, ममता जिंदल, दीपशिखा अग्रवाल, रचना
विज्ञापन


अरोड़ा, रीना गर्ग, अर्चना अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, आभा गर्ग, पूनम अग्रवाल, सुषमा सिंह, गौरी मित्तल, मिताली फौजदार ने प्रस्तुति दी। अजब-गजब खेल की प्रथम विजेता रागिनी अग्रवाल व द्वितीय विजेता कल्पना गर्ग रहीं। प्रतिभागियों को नशा गोयल, श्वेता अग्रवाल एवं ईवेन्ट निदेशक मनु शर्मा ने उपहार व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। आभार व्यक्त अंशुल अग्रवाल ने व संचालन मनमोहन गुप्ता ने किया।

मेहंदी और गीत गायन में नेहा ने मारी बाजी
मथुरा। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हरियाली तीज उत्सव पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की नेहा त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रहीं। बीकॉम प्रथम वर्ष की चंचल शर्मा ने द्वितीय व बीकॉम प्रथम वर्ष की ही मनु तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की कलात्मक मेहंदी लगाकर दर्शकों का मनमोह लिया। सावन के गीत गायन प्रतियोगिता में नेहा सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष, सुस्मिता बीएड प्रथम वर्ष व सोनम बीए तृतीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में सीमा जादौन, कृति शर्मा, संगीता, मोहिनी, आसमा, दीपांशी गोस्वामी, रजनी, जागृति, तृष्ला, प्रियंका ने विजय प्राप्त की। निर्णायक मंडल में डॉ. मीता तिवारी, डॉ. सुनीता मिश्रा, चंचल अग्रवाल, जीनत खान प्रमुख थीं। संचालन वैष्णवी और महिमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें