फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे के कारण बाइक फसली, महिला की मौत्

विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग पर सोरों गेट स्थित गड्ढे से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला गिर गई और उसकी मौत हो गई।
गांव लोहर्रा निवासी चंद्रकली (45) पत्नी सुरेशचंद्र अपने पुत्र नितिन के साथ दवा लेने कासगंज जा रही थी। मार्ग में गड्ढों के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें